BREAKING NEWS
VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2023, 6:31 pm
NEWS : बालाजी व्यायामशाला कुश्ती दंगल का समापन, दंगल में छाये बालाजी व्यायाम शाला के पहलवान, 10 भार व 7 भार वर्ग में प्रथम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गांधीनगर में बागलेश्वर महादेव के पास स्थित बालाजी कुश्ती-जुड़ो प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित भारतीय पद्धति कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का विभिन्न भार वर्ग के पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ।
व्यायामशाला के संस्थापक सचिव एवं प्रशिक्षक कमलेश गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन राजस्थान कुश्ती संघ के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश गुर्जर, विहिप जिलाध्यक्ष मनोज सोनी, हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक रामकुमार लाडना, जिला उपाध्यक्ष विजय माली, डगला का खेड़ा सरपंच रणजीत सिंह भाटी, जिला वॉलीबॉल संघ सचिव लालसिंह डूडी, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, राजन माली के आतिथ्य में हुआ।
समापन मैच में 32 किग्रा भार वर्ग में वीर गुर्जर प्रथम, सुशील गुर्जर द्वितीय, पीयूष गुर्जर तृतीय रहे। 35 किग्रा में कुणाल गुर्जर प्रथम, प्रवीण गुर्जर द्वितीय प्रियांशु गुर्जर तृतीय, 41 किग्रा में बालकिशन भाण्ड प्रथम, कार्तिक गांछा द्वितीय, बालकिशन सिंहाना तृतीय, 45 किग्रा में देवीसिंह चौहान प्रथम, पीयूष मीणा छोटीसादड़ी द्वितीय, महेन्द्र जटिया छोटीसादड़ी तृतीय, 50 किग्रा में रणवीर सिंह राठौर, सुनील बनाकियाकला द्वितीय, रवि माली छोटीसादड़ी तृतीय, 55 किग्रा प्रदीप छोटीसादड़ी प्रथम, श्रवण जाट सिंहाना द्वितीय, राहुल ग्वाला प्रतापगढ़ तृतीय, 61 किग्रा में रामनिवास गुर्जर प्रथम, अभयसिंह चौहान द्वितीय, हिमांशु भाण्ड तृतीय, 65 किग्रा नरेन्द्र गुर्जर प्रथम, प्रदीप माली द्वितीय, विशाल सिंह पहाड़ी महावीर व्यायामशाला तृतीय, 70 किग्रा में राहुल गुर्जर प्रथम, विशाल सैनी छोटीसादड़ी द्वितीय, रितिक कृष्णा व्यायामशाला प्रतापगढ़ तृतीय, 75 किग्रा में सूर्यपाल सिंह महावीर व्यायामशाला प्रथम, शुभम बनाकियाकला द्वितीय, रामेश्वर शर्मा तृतीय, 75 प्लस किग्रा में खुशीराम महावीर व्यायामशाला प्रथम, विजय पारीक महावीर व्यायामशाला द्वितीय, देवव्रत शर्मा महावीर व्यायामशाला तृतीय रहे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, युवा मंच प्रदेशा अध्यक्ष एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप काबरा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया, नवीन पटवारी, व्यायामशाला अध्यक्ष कैलाश आगाल, संरक्षक विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज भण्डारी ने विजेता पहलवानों को स्मृति चिह्न एवं नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। आयोजन के साथ ही श्री रामरामायण मंडल द्वारा सुन्दर काउण्ड पाठ किया गया। भजन गायकों का व्यायामशाला परिवार की ओर से उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच रामरतन गुर्जर, एनआईएस कोच योगेन्द्र सेन, कोच करणपुरी, प्रभुलाल गुर्जर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन रणवीर सिंह राणा, कुलदीप शर्मा ने किया। आभार सचिव कमलेश गुर्जर ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE