BREAKING NEWS
KHABAR : त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट, 60.. <<     KHABAR : पोलाय खुर्द से सुंदरगढ़ महाकाल मंदिर तक 20.. <<     पिपोरा गांव में दर्दनाक घटना: जहरीला पदार्थ.. <<     KHABAR : बामनिया पहुंची संत रविदास महाराज की कलश.. <<     देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कड़े.. <<     कसरावद में जय महाकाल कावड़ यात्रा का भव्य.. <<     “दतिया में रविवार को बनेगा पार्थिव शिवलिंग,.. <<     नेवरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के.. <<     KHABAR : बीजेपी को लगा झटका, 25 कार्यकर्ता कांग्रेस.. <<     KHABAR : लोधी समाज में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी,.. <<     KHABAR : पानी-पानी हुआ जिला अस्पताल, मरीजों ने खुद.. <<     सोनकच्छ में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का.. <<     देवास पुलिस का बड़ा धमाका,ढाबे पर खाना खा रहा.. <<     REPORT : समय पर उपचार से बची गाय और गर्भस्थ बछड़े की.. <<     KHABAR : इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों ने किया.. <<     NEWS : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग.. <<     BIG NEWS : फर्जी ‘आर्मी जवान’ की खुली पोल, सेना की.. <<     KHABAR : 12 घंटे में ट्रक चोरी का खुलासा, राजस्थान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2023, 7:05 pm
NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड में मनाया 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह, यूनिट हेड नितिन जैन ने किया कार्यक्रमों का शुभारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड, आरके नगर, निम्बाहेड़ा में 34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह उत्साह पूर्वक मनाया गया। सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों का शुभारम्भ कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन ने सड़क सुरक्षा जागरुकता हेतु अयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा कर्मचारियों को अपने दैनिक जीवन में नियमित सुरक्षा के नियमों की पालना करने के लिये प्रेरित किया ताकि हम सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकें। साथ ही सभी को वाहन चलाने और कार्य के दौरान सुरक्षित व्यवहार का पालन करने के लिये भी प्रोत्साहित किया। 

वंडर सीमेंट के महाप्रबंधक (सुरक्षा) दुर्गा दास राठौड़ ने बताया की सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान कम्पनी के अधिकारियों द्वारा पूरे सप्ताह वंडर सीमेंट सर्कल सहित प्लाण्ट एवं आर.के. नगर परिसर के विभिन्न चैराहों पर रोको टोको का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान ट्रक चालकों के लिये सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण, सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, सुरक्षा स्लोगन सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की साथ ही ट्रक चालकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा कम्पनी व ठेका कर्मियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दौरान वंडर सीमेंट लि. के परियोजना क्षेत्र के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों एवं पाटनी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा रोड़ सिग्नल के प्रकार, जेबरा क्रॉसिंग, क्रैश हेलमेट और सीट बेल्ट आदि के नियमित उपयोग की जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE