BREAKING NEWS
KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2023, 8:26 pm
KHABAR : खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता का आयोजन, स्वास्थ विभाग की क्रिकेट टीम शाजापुर और देवास को हराकर पहुंची फाइनल में, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं उज्जैन संभाग डॉ. रजनी डावर के मार्गदर्शन में संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उज्जैन में किया गया। रतलाम जिले से विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की 11 खिलाड़ियों की टीम बनाकर भेजी गई थी। टीम में कप्तान आरबीएसके चिकित्सक डॉ. प्रीतम कटारा एवं उपकप्तान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वसीम खान को बनाया गया था।

रतलाम जिले की टीम का पहला मैच शाजापुर के साथ खेला गया। शाजापुर टीम के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में शाजापुर टीम ने 8 ओवर में 55 रन बनाने का लक्ष्य रखा था।  इस लक्ष्य को रतलाम जिले की टीम ने रनों का पीछा करते हुए मात्र 6 ओवर में पूरा कर लिया और टीम ने जीत दर्ज की।  सेमीफाइनल का मुकाबला उज्जैन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची देवास टीम के साथ हुआ। देवास की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और रतलाम को 8 ओवर में 36 रन का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को रतलाम जिले की क्रिकेट टीम ने मात्र 3 ओवर में पूरा कर लिया। शाजापुर के साथ हुए मुकाबले में मैन आफ द मैच आशीष राणा सीएचओ रहे जबकि देवास के साथ हुए मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देवेंद्र तोमर टीबीएचवी को मिला। संभागीय क्रिकेट  मुकाबले का फाइनल 22 जनवरी को खेला जाएगा। इसमें रतलाम जिले को ग्रुप बी में सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम के साथ खेलना होगा। रतलाम जिले की स्वास्थ्य विभाग की क्रिकेट टीम के फाइनल में पहुंचने पर सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE