BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2023, 6:16 pm
NEWS : चित्तौड़ की बेटियां खेलेगी लखनऊ राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देकर किया विदा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एकल अभियान की राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में चित्तौड़ की बेटियां भी चित्तौड़ का प्रतिनिधित्व करेगी। यह जानकारी देते हुए एकल अभियान के जिला अभियान प्रमुख लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि एकल अभियान की विभिन्न आयु वर्गों की विभिन्न भारतीय खेलों की प्रतियोगिताएं देशभर अभ्युदय खेलकूद प्रतियोगिता में आयोजित हुई जिसकी प्रत्येक राज्य की एक टीम बनी जिसमें 100 मीटर  में शालू प्रजापत 200 मीटर में पूजा प्रजापत तथा लंबी कूद में गायत्री मीणा राजस्थान स्तर पर प्रथम आई जो कि अब लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर पर खेलेगी। इस अवसर पर एकल के चित्तौड़ के पदाधिकारियों ने बालिकाओं का लखनऊ जाने से, एकल अभियान कार्यालय  पर माला उपहार देकर स्वागत किया तथा उनके जीत की कामना की। एकल अभियान की प्रांत के किसान गोष्ठी प्रमुख धर्मपाल गोयल ने बेटियों का स्वागत करते हुए आह्वान किया कि आज के जमाने में बेटियां बेटों से कम नहीं है और हमें विश्वास है कि चित्तौड़ की बेटियां लखनऊ से गोल्ड जीतकर आएगी। उन्होंने माता-पिता ओं को बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर एकल के जिलाध्यक्ष पहलाद प्रजापत, जगदीश चंद्र वैष्णव, लक्ष्मण शर्मा, धर्मपाल गोयल, बसंत गोयल, यशोदा बैरागी, भगवती लाल भील, गोपाल कच्छावा आदी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE