BREAKING NEWS
KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2023, 12:15 pm
KHABAR : उज्जैन में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स तीसरे दिन महाराष्ट्र ने लगाई पदकों की झड़ी, दर्शकों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, पढ़े खबर  

Share On:-

उज्जैन। उज्जैन में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत योगासन प्रतियोगिता में तीसरा एवं निर्णायक दिन महाराष्ट्र के नाम रहा। परिणामों का इंतजार करते खिलाड़ियों के लिए मेडल टेली जैसे ही बिग स्क्रीन पर प्रदर्शित होती, देखने वाले चौक जाते दशमलव के बाद के अंकों से कशमकश के बाद हर स्थान के लिए 3 मेडल निर्धारित हो पाते। फ़ायनल में टॉप 10 खिलाड़ियों में से मात्र 3 खिलाड़ियों को ही मेडल प्रदान किये जाने हैं। योग खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दौरान देखने वालों की सांस ऊपर नीचे होती जाती हर प्रदर्शन पर दर्शकों ने पूरी शिद्दत से ताली बजाकर योग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। चार इवेंट अर्थात ट्रेडिशनल योग, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर में मेडल तालिका जब सामने आए तो महाराष्ट्र के खिलाड़ियों दबदबा सभी इवेंट में देखने को प्राप्त हुआ। 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स योगासन कॉम्पिटिशन मैनेजर (रिटा आईजी पुलिस) वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी प्रतियोगिता निरन्तर जारी है। एक-एक पाइंट के लिए बेहद कठिन मुकाबला देखने को मिल रहा है। योग खिलाड़ियों की प्रतिभाओं से दर्शकों का उत्साह चरम पर है। जानकारी मध्य प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी डॉ मिलिन्द्र त्रिपाठी ने दी।

आज अभी तक प्राप्त परिणामों के अनुसार- ट्रेडिशनल योगासन बालक वर्ग- स्वर्ण पदक- सुमित बंडल महाराष्ट्र (पाइंट 62.58), रजत पदक- अभिनेष कुमार तमिलनाडु (पाइंट 62.17), कांस्य पदक- स्वराज फिसके महाराष्ट्र (पाइंट 62.09), आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग-रुद्राक्षी भावे महाराष्ट्र (पाइंट 137.31), निरल वाडेकर महाराष्ट्र (पाइंट 136.33), स्वरा गुर्जर महाराष्ट्र (पाइंट 132.98) ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE