BREAKING NEWS
KHABAR : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली अर्थी.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में इनामी आरोपी की तलाश खत्म,.. <<     KHABAR : आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     BIG NEWS : नीमच में 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा,.. <<     केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद.. <<     खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी.. <<     KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का.. <<     अमलाई पुलिस का 'मिशन बिछिया जंगल',मालवाहक.. <<     महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा.. <<     बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2023, 4:25 pm
NEWS : सफलता के लिए स्वयं पर विश्वास जरूरी- डा आईएम सेठिया, स्काउट छात्रों का सफलता मेरी मुठ्ठी में विषय पर प्रशिक्षण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़ ।  प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ आईएम सेठिया ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए संकोच की प्रवृत्ति को त्याग कर जीवन में संतुलन एवं स्वयं पर आत्मविश्वास होना जरूरी है। सकारात्मक सोच से आगे बढ़कर सफलता हासिल करने वाले व्यक्ति को जीवन में पद के लिए नही कद के लिए कार्य करना चाहिए। यह विचार उन्होंने किला रोड स्थित भारत स्काउट एवं गाइड जिला केंद्र पर राज्य भर से आए बीएसटीसी स्काउट गाइड ग्रुप के लिए आयोजित सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों के लिए सफलता मेरी मुट्ठी में विषय पर आयोजित व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के नाते बोलते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने एक घंटे के प्रभावी उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि सफलता के लिए छवि निर्माण एक अत्यंत जटिल कार्य हैं लेकिन छोटे-छोटे बिना पैसे के प्रयोगों से व्यक्ति स्वयं की सशक्त ब्रांड इमेज समाज के सामने निर्माण कर सकता है । व्यक्ति को स्वयं को तय करना है उसे नेतृत्वकर्ता बनना है या भीड़ का हिस्सा क्योंकि नेतृत्वकर्ता बनने के लिए कठोर परिश्रम कर स्वयं के व्यक्तित्व को स्वयं के द्वारा ही तराशना जरूरी है। 

डा सेठिया ने सफलता के लिए कई छोटे छोटे टिप्स दिए व छात्रो के जिज्ञासा प्रश्नों का समाधान भी किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सीओ स्काउट चंद्र शंकर श्रीवास्तव ने स्वागत उद्बोधन दिया। शिविर संचालक चतर सिंह राजपूत, सत्य नारायण सोमानी, लक्ष्मीलाल आचार्य, कैलाशचंद्र अहीर, गाइड नेहा आचार्य व सर्विस रोवर युवराज तंबोली ने शिविर की जानकारी देकर अतिथियों व छात्रों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन चतर सिंह राजपूत ने किया व आभार लक्ष्मीलाल आचार्य ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE