BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 3:13 pm
KHABAR : लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं वितरित किए पत्रक, 10 जून को खाते में आएंगे एक हजार रूपए, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

पिपलिया मंडी। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत पिपलिया मंडी नगर परिषद द्वारा वार्ड नंबर एक में गणेश मंदिर प्रांगण में गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया। 

शुभारंभ के अवसर पर पिपलिया मंडल के अध्यक्ष सामंत सिंह शक्तावत, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बंटू भूत, महिला मोर्चा की पिपलिया मंडल की अध्यक्ष रिंकू गौतम, नगर परिषद उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित चिंटू शर्मा, पार्षद कमल गुर्जर, श्रवण चौहान पिपलिया मंडल महिला उपाध्यक्ष आशा पाटीदार, अरिहंत जैन, रतनलाल पाटीदार, मनोहर गुर्जर, महेश गुर्जर, पूर्व पार्षद चंदा गुर्जर, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

इस अवसर पर लाडली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को पत्रक वितरित किए और बहनों से निवेदन किया कि आपके खाते में 10 जून को 1000 रूपए मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा आपके खाते में डाले जाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सामंत सिंह शक्तावत ने सभी बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने आपको आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना चालू की गई है इस योजना के अंतर्गत आपको 12000 रूपए साल प्राप्त होंगे और आपने कहा कि किसी के खाते में कोई दिक्कत आ रही हो तो आप बैंक में जाकर केवाईसी करवाएं जिससे आपके खाते में 10 तारीख को पैसा आ सके। 

महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बंटू भूत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी सभी महिलाओं के लिए एक अच्छी योजना दी है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और आने वाले समय में फिर से शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री बनाना है और अपने क्षेत्र में जगदीश देवड़ा को फिर से विधायक बनाना है क्योंकि यह सरकार विकास करने वाली सरकार है। 
कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि दिलीप गोयल ने किया एवं आभार क्षेत्र के पार्षद कमल गुर्जर ने माना। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE