BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2023, 4:01 pm
BIG NEWS : आपस में भिड़े युवा मोर्चा और कांग्रेस के पदाधिकारी, मामला पहुंचा थाने, बीजेपी नेता ने लगाए राजनीतिक द्वेषता के आरोप, तो कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कही नाबालिक से छेड़खानी की बात, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर     

Share On:-

नीमच। सिटी थाना अंतर्गत जवासा में बीती रात 11 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी पुखराज सिंह और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह आमली खेड़ा के बीच झगड़े की घटना सामने आई है। मामला थाने तक पहुंच गया है। 

भाजपा नेता पुखराज सिंह का कहना है कि दिग्विजय सिंह द्वारा राजनीतिक द्वेषता के चलते मारपीट की गई और मेरा सिर फोड़ दिया। वहीं कांग्रेस नेता और जनपद सदस्य प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह ने बताया कि पुखराज सिंह के यहां कार्यरत पंडित नामक कर्मचारी द्वारा छोटी बच्ची के साथ की जा रही छेड़छाड़ की घटना की वजह से विवाद उत्पन्न हुआ है। मारपीट मेरे साथ भी की गई है। पुखराजसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे पक्ष से बच्ची और उसके के पिता भी थाने पहुंचे हैं। नीमच सीटी पुलिस बच्ची और पिता के बयान लेकर मामले की तहकीकात कर रही है। यह झगड़ा नीमच के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE