BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2023, 6:49 pm
BIG NEWS : नीमच का भादवामाता मंडल और युवा मोर्चा नेता पुखराजसिंह का नौकर, जब 8 साल की मासूम ने माँ को सुनाई हैवानियत की वो दास्तां तो सहम उठा परिवार, फिर जैसे ही खाकी को लगी भनक तो एक्शन में आए अधिकारी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह आमलीखेड़ा और भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी पुखराज सिंह के बीच मारपीट का मामला बढ़ता चला जा रहा है। जहां पहले पुखराज सिंह के द्वारा दिग्विजय सिंह द्वारा राजनीतिक द्वेषता के चलते मारपीट के मामले को लेकर नीमच सीटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी वहीं अब पुखराज सिंह के यहाँ कार्यरत पंडित नामक कर्मचारी पर भी पोस्को एक्ट के तहत सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जवासा के अनिल पिता जगदीश चन्द्र राठौर जाति तेली उम्र 34 साल ने अपनी 8 साल की नाबालिग बेटी के साथ नीमच सिटी थाने पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में राठौर ने बताया कि उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। उनके अनुसार उन्हें इस घटना की जानकारी पत्नी सरोज राठौर से मिली। पत्नी को 8 साल की बेटी ने समूची घटना से अवगत कराया था। 

बच्ची के अनुसार क्षेत्र के ही पुखराज सिंह के घर काम करने वाले दयाराम भील (पंडित) ने आज से करीब 5 दिन पूर्व 7 जून को दोपहर के समय घर के बाहर खेलने के दौरान बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और अपने साथ ले गया। इसके बाद पंडित ने बजरंग बली के मंदिर के पीछे स्थित खेत में मासूम के गाल छुए और शर्ट का बटन खोलने का प्रयास किया। इस पर बालिका वहां से घबराकर भागी और घर पहुंची। बाद में डरी सहमी बालिका ने समूची घटना से मां को अवगत कराया। मां ने बेटी के साथ हुई गंदी हरकत की जानकारी अपने पति को दी। मासूम की शिकायत पर नीमच सिटी पुलिस ने पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE