BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 10:57 am
BIG NEWS : सांवरिया ट्रावेल्स और बुकिंग ऑफिस, जब शातिरों ने दिया इस वारदात को अंजाम तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही लगी भनक तो दबिश देकर पकड़ा बदमाश को, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 06 जून को सांवलिया ट्रावेल्स के बुकिंग ऑफिस से मोटर साईकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों द्वारा पार्सल चोरी कर ले जाने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया पार्सल बरामद कर लिया है। चोरी गए पार्सल की कीमत लगभग एक लाख रुपये थी।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि निम्बाहेड़ा कस्बे में 06 जून को मोटर साईकिल सवार दो लोगों द्वारा सांवलिया ट्रावेल्स के बुकिंग ऑफिस से पार्सल चोरी कर ले जाने के मामले में थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच सूरज कुमार सउनि थाना कोतवाली निम्बाहेडा के जिम्मे की गई। 
एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेडा बेनीप्रसाद मीणा के निर्देश पर एसएचओ निम्बाहेड़ा फूलचन्द टेलर पुनि द्वारा जांच अधिकारी सूरज कुमार सउनि मय जाब्ता हैड कानिस्टेबल हरविन्द्र सिंह, कानिटेबल रतन लाल, रामकेश, अमित, रणजीत की टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन एवम् घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध केरिया भैरू मंगरी चिकारडा पुलिस थाना मण्डफिया जिला चित्तौडगढ निवासी 27 वर्षीय मोहसीन उर्फ मुन्शी पुत्र मांगु शाह फकीर को डिटेन कर मामले में चोरी शुदा पार्सल के सम्बन्ध में पुछताछ की गई तो आरोपी ने पार्सल चोरी करना स्वीकार किया। 

आरोपी मोहसीन उर्फ मुंशी को गिरफ्तार कर मशरूका पार्सल बरामद किया गया। आरोपी को तफतीश के बाद सोमवार को न्यायालय मे पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। उक्त घटना को ट्रेस आउट करवाने में होमगार्ड शाहिद का भी योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE