आवर। पगारिया पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर तस्करी के लिए अवैध रूप से गौवंश से भरी दो पिकअप जप्त की।
जानकारी के अनुसार सोमवार को गस्ती दल को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र से होकर गोवंश की तस्करी की जाएगी। सूचना पर पुलिस ने मुस्तेदी के साथ डग रोड़ पर बिन्नायगा तिराहे पर नाकाबन्दी की। कुछ ही देर में गुराड़िया कला की ओर से एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया जिसे रोककर तलाशी लेने पर उसमे क्रूरता पूर्वक गोवंश भरे मिले। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। तभी एक और पिकअप आता दिखाई दिया। लेकिन पुलिस की नाकेबंदी देखते हुए चालक एव उसके साथी दूर से ही पिकअप को रोककर फरार हो गए। तलाशी लेने पर उसमे भी गोवंश भरे मिले। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों पिकअप से 18 गौवंशो सावधानी से उतार कर गौशाला में भिजवाया। वही गिरफ्तार युवक ने अपने को मध्यप्रदेश के ताल निवासी अरबाज खान पिता भुरू खान बताया।
पुलिस ने गोवंश अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।