उज्जैन। जिले के उन्हेल पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पासलोद से 30-31 मई की दरमियानी रात मवेशी चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा तीन आरोपी सहित 85,000 हजार की एक भैंस घटना में उपयोग की गई। एक मोटरसाइकिल पुलिस ने की बरामद थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि सीएसपी पिंटू कुमार बघेल के निर्देशानुसार एक टीम का गठन किया गया। जिसमें साइबर सेल की मदद से आरोपी निवासी बड़ी संगत झाबुआ को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ करने पर अपने साथी निवासी जम्मू पाड़ा त्रजिला रतलाम एवं दो अन्य के साथियों के साथ मिलकर 3 भैंस और तीन अन्य मवेशी चोरी करना कबूल किया। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी अशोक शर्मा एसआइ पवन वास्कले सुखसेन अरियाम साइबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव आदि की अहम भूमिका रही ।