BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 11:33 am
BIG NEWS : मनासा पुलिस की बड़ी कार्यवाई, नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 5000 लीटर अवैध शराब लहान किया नष्ट और 14 लीटर शराब जप्त, 185 एमव्ही एक्ट में मोटर साईकिल जप्त, प्रकरण पंजीबद्ध, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नशा मुक्ति दिनांक 12 जून 2023 से दिनांक 26 जून 2023 के अंतर्गत नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करने हेतु सम्पूर्ण मप्र में समाज में नशे के विरूद्ध कार्यवाही एवं जागरूकता लाने हेतु प्रदेश स्तर पर नशीली दवा आपूर्ति/मांग/नुकसान कमी जनजाग्रति से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम में रैलियॉ, सेमिनार, कार्यशालाएं, ई-प्रतिज्ञा, सोशल मीडिया प्लेटफार्म सहित मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के एवं अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण सप्लाई चैन रिडक्शन व कार्यवाही करने के संबंध में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक नीमच अमित कुमार तोलानी द्वारा जिले में नशा मुक्ति अभियान में कार्यवाही हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। 

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश एवं एसडीओपी यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही हेतु ग्राम हाडी पिपलिया डेरों में दबिश देकर कार्यवाही की गई। कुल 5000 लीटर लहान कीमती एक लाख रूपये को नष्ट किया गया एवं तैयारशुदा देशी महुआ शराब 14 लीटर कीमती एक हजार चार सौ रूपये को जप्त किया एवं वाहन चैकिंग के दौरान धारा 185 एमव्ही एक्ट के तहत एक वाहन को जप्त किया।

थाना मनासा द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये ग्राम हाडी पिपलिया बांछडा डेरों में दबिश देकर के दौरान कुल 5000 लीटर अबैध शराब बनाने वाला लहान कीमती एक लाख रूपये एवं अवैध शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया एवं आरोपी बना पिता बापूलाल बांछडा उम्र 32 साल नि हाडी पिपलिया डेरा नं 1 के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब 14 लीटर कीमती एक हजार चार सौ रूपये की जप्त कर धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया तथा ग्राम हाडी पिपलिया में थाना वाहन में लगे पीए सिस्टम की मदद से ग्रामवासियों को नशा मुक्त भारत अभियान में सहयोग करने एवं अवैध शराब न बनाने, न बेचने व सेवन न करने के संबंध में प्रचार- प्रसार कर लोगों को जागरूक किया।
वहीं वाहन चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल चालक दशरथ पिता मांगीलाल नायक नि बोरखेडी थाना कुकड़ेश्वर शराब पीकर वाहन चलाते मिला। जिसकी मोटर साईकिल को धारा 185 एमव्ही एक्ट के अंतर्गत जप्त कर विधिवत जप्त किया। वाहन चालक का मेडीकल परीक्षण कराया गया। प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी एवं उनकी टीम उनि नीलेश सोलंकी, सउनि दीवान सिंह चौहान, सउनि महेश गिरोटिया, सउनि भंवरसिंह भूरिया, एपीसी सुरेश सिंह, प्रआर प्रदीप तिवारी, प्रआर मंगलेश यादव, आर सुनील प्रजापति, आर धर्मेन्द्र सोनगरा, आर जितेन्द्र सोलंकी, आर नवीनसिंह हाडा, आर एसएफ मुकेश चंदेल, आर एसएफ राहुल राठौर, आर पंकज राठौर, आर मुकेश मछार, आर दीपक सेन, आर पंकज भलवारा, आर लोकेश मालवीय, मआर कुमकुम जाट का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE