भोपाल | कोहेफिजा इलाके में युवक ने घुमाने के बहाने अपने दोस्त से 10 हजार रुपए व मोबाइल छीन लिया। दोनों एक दूसरे के पुराने परिचित हैं। सोमवार को दोनों कोहेफिजा के पास घूमने आए थे। जहां पर आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों को बुलाकर उसके पास रखे 10 हजार रुपए व मोबाइल छीन लिया। फरियादी डर की वजह से घर चला गया। अगले दिन थाने आकर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
एएसआई रामप्रकाश ने बताया कि फैजान अली (25) की आरिफ नगर में कबाड़े की दुकान है। सोमवार रात करीब 12 बजे अपने दोस्त मूसा गोल्डन उर्फ अयान के साथ वीआईपी रोड कोहेफिजा, खानू गांव की तरफ घूमने आया था। मूसा को पहले से पता था कि फैजान के पास पैसा रखा है। जिसके बाद उसने योजना के तहत अपने दो अन्य दोस्तों को बुलाया और धमकी देकर उससे 10 हजार रुपए व मोबाइल छीन लिया। फरियादी घटना से घबराकर घर चला गया। इसके अगले दिन थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। फरियादी दो अज्ञात युवकों नहीं पहचानता है। जिसकी वजह से उनका नाम व पता नहीं बता रहा है। मूसा को पुराना परिचय होने के कारण पहचानता है। लेकिन आरोपी का घर नहीं बता पा रहा है। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।