BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 7:01 pm
BIG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्यवाई, वाहन चेकिंग के दौरान आइशर ट्रक से मिला अवैध देशी शराब का जखीरा, जब्त मदिरा की कीमत लगभग 41 लाख, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर    

Share On:-

देवास। जिले की खातेगांव पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक वाहन आयशर ट्रक को जब्त किया है। जिसमें करीब 1183 पेटी देशी शराब भरी हुई थी। खातेगांव टीआई विक्रांत झांझोट और उनकी टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की है। 

इन दिनों पुलिस नशामुक्त भारत पखवाड़ा को लेकर 12 से 26 जून तक विशेष अभियान चला रही है। बुधवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान खातेगांव पुलिस द्वारा एक आयशर वाहन एमपी 09 जीएच 1678 को रोका गया। इसमें देशी शराब की पेटी रखी थी। ड्राइवर से पूछताछ करने और दस्तावेज देखने पर पता चला कि वाहन ग्रेट गेलन वेंचर्स से 1200 पेटी देशी शराब भरकर धार जिले से 12 जून को निकला था। इसे 13 जून रात तक शहडोल पहुंचना था। 14 जून को वह खातेगांव तक ही पहुंचा। उसके पास समयावधि बढ़ाए जाने के कोई दस्तावेज भी नहीं मिले। गाड़ी का ड्राइवर मंगेश गोस्वामी निवासी क्षिप्रा खुद भी नशे में था। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि इसमें से कुछ पेटियां उसने रास्ते में बेच दी है। पुलिस को संदेह है कि इसे कहीं अन्य स्थान पर खपाने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। गाड़ी खाली करने पर पुलिस को करीब 1183 पेटी शराब मिली है। जब्त की गई शराब की मात्रा 10 हजार 600 लीटर से ज्यादा है। देशी शराब जिसकी कीमत करीब 41 लाख 40 हजार रुपए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE