BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 10:23 am
BIG NEWS: नीमच जेतपुरा फंटे पर राजस्थान पुलिस पर फायरिंग, एमपी राजस्थान व मंदसौर पुलिस ने शुरू की सर्चिग, पढें पवन राव शिंदे की रिपोर्ट

Share On:-

नीमच। शहर के जेतपुरा फंटे पर पुलिस पर हमला हुआ है। इस हमले में राजस्थान पुलिस के एक एसआई को गोली लगी है जिन्हें उदयपुर रैफर किया गया है। नीमच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश (एएसपी) ने बताया कि यह घटना बुधवार-गुरुवार की रात 12 बजे लगभग की है। निम्बाहेड़ा की सदर थाना पुलिस द्वारा मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र से 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें स्कोर्पियो कार में निम्बाहेड़ा ले जाया जा रहा था। इस दौरान नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा (फोर लाइन) के पास पल्सर बाइक पर सवार अज्ञात दो बदमाशों ने बारह बोर बन्दूक से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। वहीं सदर थाने के सब इंस्पेक्टर नानूराम गेहलोत (एसआई) की सर्विस पिस्टल को छीन कर उसी से एसआई को जांघ पर गोली मार दी। इससे वे घायल हो गए और दोनों बदमाश तीनों आरोपियों को अपने साथ लेकर फरार हो गए। घायल अवस्था में एसआई को नीमच लाया गया जंहा हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रैफर किया गया है। सूचना मिलते ही निम्बाहेड़ा सदर थाना प्रभारी फूलचंद टेलर (सीआई) और टीम व नीमच पुलिस मौके पर पंहुची। एडिशनल एसपी कनेश ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर आसपास क्षेत्र में घेराबन्दी की जा रही है। फिलहाल इस मामले में आरोपियों की सघन तलाशी की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE