BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 11:45 am
BIG NEWS : जिस लड़की से प्यार करता था,उसके भाई-पिता ने पीटा:डॉग वेंडर को मोबाइल पर कॉल आया,घबराकर कर पीया जहर हुई मौत, पुलिस जुटी मामले की जांच में, पड़े खबर  

Share On:-

इंदौर | नंदन नगर में रहने वाले एक डॉग वेंडर ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जाता है कि इलाके में रहने वाली एक युवती से कुछ सालों से उसका अफेयर था। वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन 15 दिन में दो बार युवती के भाई और पिता ने उसे धमकाया था। घर पर मारपीट के लिए लड़के भी भेजे थे। बुधवार दोपहर उसे एक कॉल आया और वह घबराया हुए घर पहुंचा। जिसके बाद उसने जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां देर शाम उसकी मौत हो गई।
चंदन नगर पुलिस के मुताबिक सुजल (22) पुत्र राजू बहेनिया ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। मृतक के मामा अजय ने बताया कि सुजल डॉग वेंडर का काम करता था। बुधवार को उसने जहर खा लिया था। उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अजय ने बताया कि करीब 15 दिन पहले सुजल की एक युवती के भाई ने पिटाई कर दी थी। कुछ लड़के भी धमकाने के लिए घर भेजे थे। दो दिन पहले भी युवती से बात करने को लेकर उसे रास्ते में रोक कर धमकाया गया था। मामले में सुजल ने किसी तरह की शिकायत नहीं की थी। लेकिन वह काफी डरा हुआ था। बुधवार दोपहर भी उसे किसी का कॉल आया था। वह घबराया हुए घर आया और उसने गलत कदम उठा लिया।
मामा के मुताबिक इलाके की एक युवती से उसके कई सालों से प्रेम संबंध है। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन युवती अलग समाज की थी। जिसे लेकर उसके भाई और पिता विवाद करते थे। सुजल ने यह बात परिवार को बताई थी। सुजल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इधर मामले में जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE