नीमच। सिटी थाना अंतर्गत ग्राम रेवली देवली में नागदा परिवारों के बीच में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों से 8 लोग घायल हो गए। आपसी संघर्ष में धारदार हथियार,लट्ठ, कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया। बताया जा रहा है कि शंकर नागदा, पुष्कर नागदा, परूबाई नागदा और मुन्नी बाई नागदा के परिवार जनों का बंशीलाल नागदा के परिजनों से नाली की बात को लेकर विवाद हो गया।शंकर नागदा के परिवार का कहना है कि बंशीलाल नागदा के परिजनों ने समझौते के बावजूद हमारे साथ जबरन मारपीट की। वही बंशीलाल के परिवार का कहना है कि जमीन के विवाद को लेकर मुझ पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। पुष्कर नागदा और शंकर नागदा को गंभीर स्थिति में उदयपुर रेफर किया गया है। वही शंकर नागदा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल में मेडिकल करते वक्त वहां मौजूद डॉक्टर और स्टाफ ने सामने वाले पक्ष से रिश्वत ली और वीडियो बनाते समय अजय नागदा से पुलिस ने मोबाइल छीन लिया। बंशीलाल नागदा जिला अस्पताल में भर्ती है।मंगल नागदा,करण नागदा और शांति बाई को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मामला सिटी थाने तक पहुंच गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।