BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 7:38 pm
BIG NEWS : विधायक-सांसद ने की रामपुरा क्षैत्र की उपेक्षा, बेरोजगारी चरम सीमा तक पहुँच गई, क्षेत्र के लोग पलायन को मजबुर हो रहे अब ऐसा नही होने देंगे, आन्दोलन की रूप रेखा बनाई जावेगी- दीक्षित, पढ़े अजय सिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। गांधीसागर निर्माण से पुर्व रामपुरा एक समृद्ध नगर के रूप में जाना जाता था, जो कभी होल्कर स्टेट की राजधानी हुआ करता था। यहाॅ का व्यापार व्यवसाय पुर्णतः विकसित हुआ करता था। दुसरी ओर शिक्षा की बात करे तो यहाॅ पर अंग्रेजो के काल में सन 1929 से महाविद्यालय की शुरूआत हुई है औद्योगिक शिक्षा में रामपुरा का आईटीआई भी विशिष्ट पहचान हुआ करता था लेकिन आज यह नगर सर्वाधिक बेरोजगारी व गरीबी की त्रासदी झेल रहा है। उक्त आरोप कांग्रेस नेता सम्राट दीक्षित ने एक प्रेस वार्ता में लगाए। 

दीक्षित ने आगे बताया कि रामपुरा को केन्द्रीय आवासीय विद्यालय के रूप में नवोदय विद्यालय भी मिला है। उसके बाद से रामपुरा क्षेत्र का विकास पुर्णतः रूक गया है। बेरोजगारी चरम सीमा तक पहुँच गई है रामपुरा क्षेत्र के लोग पलायन को मजबुर हो रहे है। ऐसी स्थिति में अति पिछडे क्षेत्र रामपुरा को थोडी सी आय प्रायवेट कम्पनी ग्रीनको, दिलीप बिल्डकान, एल एण्ड टी कम्पनी से बनी थी लेकिन उसमे भी राजनिती का हस्तक्षेप के चलते व क्षेत्र के विधायक मारू के सौतेले व्यवहार के कारण प्राईवेट कम्पनीयों ने क्षेत्र से 50 किमी के बाहर के लोगो को ही रोजगार उपलब्ध करवाने का निर्देश कर दिया है। 

कांग्रेस नेता दीक्षित ने आगे कहा कि रामपुरा अस्पताल भी अपनी दुर्दशा पर आँसु बहा रहा है। सीएम राईज स्कुल की भी सर्वाधिक उपयोगिता रामपुरा क्षैत्र मे थी, पीएम राईज भी रामपुरा से छिन लिया गया है, महाविद्यालय से एनसीसी हटा दी गई है। वही दुसरी ओर सांसद सुधीर गुप्ता ने सोनडी बर्रामा पुल निर्माण के लिए पहल करना भी उचित नही समझा। क्षेत्र की बेरोजगार नौजवान शिक्षीत युवाओं की ओर से मांग है कि रामपुरा क्षेत्र में लगने वाले सभी नवीन प्रायवेट प्रोजेक्ट कम्पनी आदि में 50 प्रतिशत रोजगार क्षेत्रीय लोग को प्रदान करें अन्यथा की स्थिति में आन्दोलन की रूप रेखा बनाई जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE