BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2023, 7:16 pm
KHABAR : वीडी शर्मा का बड़ा हमला, कहा मध्यप्रदेश कांग्रेस में बेटों की लड़ाई, या तो नकुलनाथ रहेंगे या जयवर्धन सिंह, बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का दावा किया, कहा इस बार बीजेपी 200 पार, पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल | बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि वो परिवार द्वारा संचालित पार्टी है और वहां परिवारवाद हावी है। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में भी ‘पुत्रों की लड़ाई’ चल रही है। या तो यहां नकुलनाथ रहेंगे या फिर जयवर्धन सिंह। इसी के साथ उन्होने दावा किया है कि इस बार चुनाव में बीजेपी इतिहास रचेगी और उनकी सीटें 200 पार होंगी। उन्होने कहा कि बीजेपी सकारात्मक राजनीति कर रही है और इसी बल पर वो ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे।

आगामी चुनाव को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि ‘हम अबकी बार दो सौ पार का नारा दे रहे हैं। मैं प्रचंड विश्वास के साथ कहता हूं हम इस बार इतिहास बनाएंगे मध्य प्रदेश में। हम किसी की आलोचना करने के लिए नहीं बैठे, न हमें कोई लेना देना है। कांग्रेस बस एक ही काम करती है कि भाजपा में कहीं कुछ है तो ढूंढो। हमारे ऊपर तो दिन भर सर्चिंग करते हैं। मेरे ऊपर सर्चिंग करने के लिए दिग्विजय सिंह खुद घूमते रहते हैं। लेकिन कांग्रेस कोई दल नहीं है। कांग्रेस एक परिवार के द्वारा संचालित है। परिवार का जो दरबारी होगा उसे अवसर मिलेगा।’

उन्होने कहा कि ‘मैंने अरूण यादव जी को एक दिन कहा था कि अरूण जी जल्दबाजी मत करो। समय देखकर स्पेस रखिए पता नहीं आपको कल क्या करना पड़े। भाजपा अपना काम कर रही है। हम सकारात्मक राजनीति में हैं। समाज के हर गरीब के सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के मंत्र पर हम काम कर रहे हैं। कांग्रेस के जो हालात है वो आज नहीं, हमेशा से रहे हैं। एक परिवार चलाता है पार्टी, केवल परिवार तक सीमित है। और मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता भ्रम में न रहें। यहां या तो नकुलनाथ रहेंगे या फिर दिग्विजिय सिंह लगे हैं कि मेरे पुत्र जयवर्धन जी आएंगे। मध्य प्रदश कांग्रेस में पुत्रों की लड़ाई है। कहां जीतू पटवारी घूम रहे हैं, कहां अरूण यादवजी घूम रहे हैं, सचिन पायलट भी घूम रहे हैं। ये कांग्रेस का आज का नहीं, परंपरागत है कि परिवार का जो दरबारी होगा उसी को अवसर मिलेगा। जो दरबारी नहीं होगा तो उसे नमस्ते है।’ इसी के साथ उन्होने कहा कि हम क्यों अपनी ऊर्जा व्यर्थ करें। बीजेपी की ताकत हमारी एकजुटता में है और इसी के बल पर 2023 के चुनाव में हम ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE