BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 8:26 pm
BIG NEWS : संतोष भाई ने विधानसभा चुनाव का फूंका बिगुल, पूरे शहर में चर्चाओं के बाज़ार पर एडिटर नवीन पाटीदार की ये ख़ास खबर

Share On:-

नीमच। एमपी में इस साल होने वाले चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच शक्ति प्रदर्शन की होड़ मची हुई है। टिकट की दावेदारी के लिए अब नेता किसी न किसी बहाने से अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अगर नीमच विधानसभा की बात की जायें तो यहां भी चुनावी बिगुल बज चुका है और समर्थक भी अपने-अपने नेताओं को टिकट दिलाने के लिए शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ नीमच विधानसभा में भी होता दिख रहा है। यहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता संतोष चौपड़ा का जन्मदिन शहर में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इनके जन्मदिन पर समर्थकों व समाजसेवियों ने मिलकर करीब 51 से अधिक केक काटे। ऐसे में चर्चाएं ये है कि संतोष भाई साहब ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है।

संतोष भाई साहब के राजनीति सफर की बात की जायें तो पार्टी के सालों पुराने नेता है और कई ऐसे नेताओं के साथ काम कर चुके हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं संतोष चौपड़ा साध्वी ऋतुंभरा दीदी माँ के परम् भक्त भी है।साथ ही दीदी मॉ का विशेष आशीर्वाद भी संतोष चौपड़ा को मिला है। दूसरी तरफ वे केंन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के भी खास माने जाते हैं। इस वक्त देश भर में चलाई जा रही मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के चौपड़ा सरंक्षक है जो देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया के नेतृत्व में संचालित है। साथ ही वर्तमान में नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा इनकी पुत्रवधु हैं। ऐसे में इनकी इस दावेदारी को और मजबूत रूप से देखा जा रहा है।

वहीं संतोष भाई साहब का जन्मदिन शहर में जिस तरह से बना है वो भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। वे पुराने नेता होने के साथ ही वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के ससुर भी है। साथ ही उनकी टीम इस वक्त मजबूत है और उनका युवाओं के साथ बीजेपी के तमाम नेताओं के साथ उठना बैठना है। ऐसे में लाजमी है कि संतोष चौपड़ा के समर्थक शक्ति प्रदर्शन करें, लेकिन विधानसभा चुनाव के वक्त किये गये शक्ति प्रदर्शन से बीजेपी के साथ कांग्रेस और अन्य दावेदारों की सांसे उपर-नीचे हो रही है। अब देखना होगा कि जिस तरह से जन्मदिन बनाया गया है और जो चर्चाएं शहर की चौपाल पर है वो कितनी सही साबित होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE