BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2023, 11:53 am
NEWS : सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 9 वर्ष निम्बाहेड़ा विधानसभा का लाभार्थी सम्मलेन सम्पन्न, विदेश में भारत को मिल रहा सम्मान, देश की 140 करोड़ जनता का सम्मान- प्रदेशाध्यक्ष जोशी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशन में महाजनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा का विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
लाभार्थी सम्मेलन के संयोजक एवं पंस प्रधान बगदीराम धाकड़ ने बताया कि सम्मलेन में निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के सातों भाजपा मण्डलों, शक्ति केन्द्रों, बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।
सम्मलेन का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भारत माता एवं पंडित दिनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जोशी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इन्हें हर घर, हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आव्हान किया। 
जोशी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण एवं सुशासन के नारे को साकार करते हुए आज केन्द्र सरकार द्वारा 80 करोड़ परिवारों को निःशुल्क अनाज उपलब्ध करवाया जा रहा है, लाखों परिवारों की महिलाओं को उज्जवला योजना से जोड़ कर चुल्हे के धूऐं से आजादी दिलवाई है तो वहीं हर घर में इज्जतघर (शौचालय) बनवाकर महिलाओं को सम्मान के साथ जिने का अधिकार दिलवाया है। उन्होंने आज देश-विदेश में भारत को मिल रहे सम्मान को देश की 140 करोड़ की जनता का सम्मान बताया। लाभार्थी सम्मेलन में गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओ की लाभार्थियों के मध्य विस्तृत समीक्षा की।
सम्मेलन की अध्यक्षता राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने की, जबकि जिलाध्यक्ष गौतम दक, विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, महाजनसम्पर्क अभियान के जिला संयोजक मिट्ठूलाल जाट, लाभार्थी सम्मेलन संयोजक एवं प्रधान बगदीराम धाकड़, जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, जिला उपप्रमुख भूपेंद्र सिंह बडौली, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ धनराज शर्मा, पूर्व प्रधान छोटीसादड़ी महावीर सिंह कृष्णावत, उपप्रधान जगदीश आंजना आदि विशिष्ट अतिथि के रुप में मंचासीन रहे। समारोह का संचालन पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत ने किया। स्वागत उदबोधन बूथ अभियान के विधानसभा प्रभारी रत्नेश छाजेड़ ने दिया।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौतम दक ने जनसम्पर्क महाअभियान के तहत केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल में किए गए महत्वपूर्ण कार्यो की जानकारी देते हुए उपस्थित लाभार्थियों सहित कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष समर्थन करने का निवेदन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में जनता पिछले साढ़े चार साल से त्रस्त है, लेकिन कांग्रेस सरकार के मंत्रीगण अपनी अपनी कुर्सी बचाने के लिए आपस में झगड़ रहे हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत शिविरों पर कटाक्ष करते हुए पूर्व मंत्री कृपलानी ने इन शिविरों को जनता के लिए राहत की बजाय आफत करार दिया तथा कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसी रजिस्ट्रेशन व दिखावे के किसान सम्मान निधि के तहत खाते में राशि डाली, उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन देने सहित सभी योजनाओं में बिना दिखावे के आम जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया हैं। कृपलानी ने समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य की कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों से जन-जन तक पहुंचाने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सातों मण्डल के सभी मोर्चो के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, श्यामलाल अग्रवाल, रामचंद्र माली एवं जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।
लाभार्थी सम्मेलन के आरम्भ में प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी के आयोजन स्थल पर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच बलवंत सिंह चपलोत, कैलाश जाट, रत्नेश छाजेड़, शांतिदास बैरागी, नाथूलाल कुमावत, नंदकिशोर, संजय चपलोत, देवीलाल कुमावत, प्रहलाद तेली, संयम चपलोत, दिलीप कुमावत, पवन साहू, नवीन जैन, पूरण खटीक, कैलाश जाट, कैलाश कुमावत, प्रवीण खटीक, श्याम कुमावत, भेरूलाल रेगर एवं भैय्यालाल सुथार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE