BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2023, 5:25 pm
BIG NEWS : जिले का गांव दलावदा और कांग्रेस नेता बाहेती, जब इस बड़ी समस्या के लिए किया ग्रामीणों के साथ सत्याग्रह तो दौड़े प्रशासनिक अधिकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बारिश का आगमन जिले के ग्राम दलावदा और उसके आसपास के ग्रामीणों के लिए आफत बनकर आती है। कारण यह है कि नीमच से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर बने दलावदा रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भर जाता है और आवाजाही बंद हो जाती है। मजबूर ग्रामीणों को पटरी पार करना पड़ता है, जिसमें जोखिम के साथ ही हादसे का भय बना रहता है। मामले में बुधवार को कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती मौके पर पहुंचे और जल सत्यागृह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अंडर ब्रिज में पानी, पटरी पार कर निकल निकल रहे हैं ग्रामीण हादसा हुआ, तो कौन होगा जिम्मेदार ?

कांग्रेस नेता बाहेती ने कहा कि दलावदा अंडर ब्रिज बनाते समय रेलवे विभाग की गलती से अंडरब्रिज में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही रखी जिससे हर वर्ष बारिश होते ही अंडरब्रिज में पानी भर जाता है। थोड़ी से बारिश में ही पानी भरने से नीमच की ओर आवाजाही करने वाले करीब 10 गावों का संपर्क नीमच से टूट जाता है। ग्रामीणों को जीरन या हरकीयाखाल के रास्ते नीमच की आवाजाही करना पड़ती है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को होती है, जिन्हें स्कूल-कॉलेज जाने के लिए बारिश में लंबी दूरी तय करना पड़ती है। बाहेती ने बताया कि मानूसन की आरंभिक बारिश के दौरान अंडर ब्रिज में 4 फुट पानी भर गया था और रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था। वर्तमान में पिछले 4 दिनों से 2 से 3 फुट पानी भरा हुआ है। ट्रेक्टर जैसे वाहन तो निकल जाते हैं, लेकिन बाईक, कार आदि को निकलने में दिक्कत होती है। बाहेती ने बताया कि मजबूरन ग्रामीण ब्रिज पर चढकर रेल पटरी पार कर निकलते हैं, लेकिन आती-जाती ट्रेनों से हादसों का भय बना रहता है। 

जल सत्याग्रह की सूचना पर नीमच तहसीलदार पहुंची मौके पर-

जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती और ग्रामीणों के दलावदा रेलवे अंडर ब्रिज में भरे पानी में खड़े रहकर जल सत्यागग्रह करने की सूचना जिला प्रशासन को लगी तो तहसीलदार कविता कड़ेला एवं पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्हें बाहेती ने बताया कि नीमच-रतलाम रेलवे ट्रेक पर दिनभर में 24 ट्रेनों की आवाजाही है। इसके अलावा मालगाड़िया अलग से आती जाती है। अंडर ब्रिज के मार्ग पर पानी भरा होने के कारण ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे हैं। ऐसे में हादसा होने की संभावना बनी रहती है। मौके पर तहसीलदार अंडर ब्रिज से पानी की निकासी का आश्वासन देकर आंदोलन को समाप्त कराया। इस मौके पर बाहेती के साथ जमुनिया सरपंच विक्की जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE