BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 4:39 pm
BIG NEWS : जावद विधानसभा क्षेत्र के जर्जर स्कूल भवनो के नीचे संचालित हो रही कक्षाएं, छत की लगातार चटक रही परत, अभिभावकों के सहित शिक्षकों को बनी रहती है चिंता पर जिम्मेदार मौन क्यों- कांग्रेस नेता रांका, पढ़े रुपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। विधानसभा क्षेत्र में नए सत्र के रूप में स्कूलों के दरवाजे स्कूली बच्चों के लिए खुल गए हैं। जिसमें नवीन कक्षाओं में प्रवेश लेने के साथ नए बच्चों का भी स्कूल परिसर में पर्दापण हो रहा है। दो माह तक स्कूल बंद के दौरान शासन स्तर पर नए सत्र संचालन से पूर्व तैयारियों के निर्देश थे उसके बाद भी जावद विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश स्कूल बदहाली में ही पुन: संचालित हो रहे है। जिसमें कांकरिया तलाई ग्राम पंचायत के अंतर्गत कांकरिया तलाई, बरखेड़ा गुर्जर, जगेपुर में संचालित  विद्यालय भवन काफी जर्जर स्थिति में है। कांग्रेस नेता रांका ने बताया कि यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की जान जोखिम में है घटिया निर्माण कार्य के कारण ही कुछ वर्षों में ही स्कूल की नई इमारतों की हालत ऐसी हो चुकी हैं, घटिया निर्माण कार्य के लिए सबंन्धित जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करना तो दूर भाजपा सरकार बच्चों की जान की भी परवाह नहीं कर रही हैं।

रांका ने कहा कि शिक्षा विभाग इन भवनो की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। भवन की स्थिति का आंकलन उसकी दीवारों से ही समझा जा सकता है। जबकि भवन के अंदर-बाहर रंग रोगन से कमरे की जीर्णशीर्ष को छिपाने का प्रयास किया जाता है। लेकिन बारिश के दौरान सीलन और लगातार छत से चटक रही सीमेंट की परत उसकी जर्जरता को बयां कर जाते हैं। जनसंपर्क के दौरान अध्ययनरत छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने रांका को बताया कि स्कूल भवन काफी जर्जर स्थिति में है। जिसके छत से प्लास्टर के टुकड़े आए दिन गिरने की वजह से बच्चों के घायल होने का डर भी बना रहता है। इसके साथ ही बारिश वाले दिन छत से पानी टपकने से कक्षा में जलभराव हो जाने से बैठने की भी जगह नहीं रह जाती है आखिर जावद विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के साथ-साथ यहाँ के बच्चों के साथ भी अन्याय कब तक होता रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE