BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2023, 8:34 pm
BIG NEWS : क्या अब नीमच से चुनाव लड़ेंगे सखलेचा!, राजनीतिक गलियारों में जिले की तीनो विधानसभा सीटों को लेकर चल रहे ये नाम, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर   

Share On:-

नीमच। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते आते नित नई खबरें राजनीतिक गलियारों से सुनने में आ रही है। ऐसे समय में नीमच जिले से भी ऐसी खबरे निकल कर आ रही है जो अचंभित कर रही है। नीमच जिले में भाजपा के ही लोग विधानसभा उम्मीदवारों को लेकर बड़ी बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। 

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चौराहों पर चर्चा के दौरान नीमच विधानसभा से प्रदेश के काबीना मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का नाम बताया जा रहा है। बीजेपी के ही कार्यकर्ता कह रहे हैं कि सखलेचा इस बार जावद से नहीं बल्कि नीमच से चुनाव लड़ेंगे। जानकार यह भी बताते हैं कि सखलेचा की कुछ माह से नीमच विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता बढ़ी है। उनके नीमच के बड़े कारोबारियों से भी अच्छे संबंध है। 

वहीं जावद से कट्टर सिंधिया समर्थक समंदर पटेल का नाम भी कार्यकर्ता बता रहे हैं। क्योंकि जावद में धाकड़ समाज का एक बड़ा वोट बैंक है। इसलिए समंदर पटेल को जावद से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वहीं मनासा विधानसभा को लेकर भी चुनावी चर्चा में कार्यकर्ता कहते हुए नजर आते हैं कि इस बार मनासा से भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार उम्मीदवार होंगे। 

वैसे देखा जाए तो भाजपा के चुनाव लड़ने का तरीका हमेशा ऐसा नहीं रहा जिसमें उम्मीदवार की सीट बदली जाए। लेकिन आरएसएस के गोपनीय सर्वे और कांग्रेस पार्टी के सर्वे में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं दिख रही तो ऐसे हालात में बड़ा निर्णय भी हो सकता है। वहीं आपकों बता दें कि भाजपा के एक अनुशासित पार्टी है ऐसे हालात में क्या ऐसा होना संभव है या यह सिर्फ एक कयास है। राजनीतिक जानकार इसे अलग-अलग तरीके से ले रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसा कांग्रेस पार्टी में संभव है, लेकिन भाजपा उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने के स्थान में काफी हद तक बदलाव नहीं करती है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE