नीमच। विधानसभा के चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियां नित नए-नए तरीके अपनाए जा रही हैं, जिससे की सत्ता की प्राप्ति हो सके। जहां सत्तापक्ष नित नई योजनाएं की शुरुआत हो रही है, वहीं विपक्ष भी लगातार सत्ता पक्ष के नेताओं को अपने पाले में लगातार ले रहे हैं।
इसी कड़ी में नीमच जिले में भी जिला कांग्रेस मे कई नए पदों का सृजन हुआ है उसी में से रेवली देवली के 2 युवाओं ओमप्रकाश नागदा और डॉ रमेश नागदा को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला कांग्रेस में सचिव के पद पर नियुक्त किया है। जहां इनकी नियुक्ति से उनके शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है वहीं ओमप्रकाश नागदा सेक्टर अध्यक्ष तथा डॉ रमेश नागदा को पार्टी के प्रति पिछले कई सालों से लगातार इमानदारी से कार्य करने पर उन्हें इन पदों से नवाजा गया तथा एक बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।