BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 4:33 pm
NEWS : प्रदेश महिला मोर्चा का नेतृत्व भंडारी को सौंपने पर संगठन का आभार- देवासी, डॉ रक्षा भंडारी का पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सहित पार्टी पदाधिकारियों ने उनके निवास पर किया गर्मजोशी से स्वागत सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवगंज। भारतीय जनता पार्टी के हरावल दस्ता और अग्रिम मोर्चा कहे जाने वाले प्रदेश महिला मोर्चा राजस्थान की कमान सिरोही जिले की डॉ रक्षा भंडारी को मोर्चा का बतोर प्रदेशाध्यक्ष नेतृत्व सौंपने पर संगठन का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उनके निवास पर गर्मजोशी पूर्वक स्वागत सम्मान करके बधाई और शुभकामनाएं दी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष माणक सोनी के अनुसार शिवगंज स्थित वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी के निवास पर उनकी पुत्रवधू डॉ रक्षा भंडारी को प्रदेश महिला मोर्चा राज्य इकाई की अध्यक्ष बनने पर पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, शॉल, माला आदि पहनाकर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री देवासी ने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी वरिष्ठ नेता तारा भंडारी की तरह जुझारू और संगठन की रीति नीति की अच्छी समझ रखने वाली डॉ रक्षा भंडारी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं राज्य में पुनःभाजपा का परचम फहराने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।

कहा कि प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के चलते बढ़ती महिला उत्पीड़न, अत्याचार, अन्याय और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर पूरे प्रदेश की महिला वर्ग में राज्य गहलोत सरकार के खिलाफ कड़ी नाराजगी और आक्रोश है। उपस्थित जनों ने आशा व्यक्त करके कहा कि असहाय, जरूरतमंद और पीड़ित महिलाओं की समस्याओं की बड़ी आवाज बनकर डॉ भंडारी उन्हे न्याय दिलाने में बड़ी भूमिका अदा करेंगी ऐसा सभी को विश्वाश है। 

इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक पुरोहित, गंगासिंह राठौड़ कालंद्री, जिलामंत्री छगनलाल घांची जावाल, सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल, बरलूट मंडल अध्यक्ष व उपप्रधान नारायणसिंह देलदर, अल्पसंख्यक मोर्चा के मो शरीफभाई, तेजसिंह गोयली, लक्ष्मणसिंह, मोहनलाल माली, विक्रम माली, छगन घांची, भेराराम देवासी सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जयपुर कार्यक्रम में पदभार ग्रहण होगा-

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 16 जुलाई को जयपुर में मोर्चा के एक बड़े कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ पार्टी नेताओं की उपस्थिति में डॉ रक्षा भंडारी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का अपना पदभार ग्रहण करेंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE