नीमच। ग्राम पंचायत झालरी में नालियों में मिट्टी भरी हुई है जिसके कारण घरों का पानी निकलना मुश्किल हो रहा है। सरपंच और सचिव को अवगत करा दिया गया लेकिन अभी तक नालियों की सफाई नहीं कराई गई। नालियों में पानी भरा होने की वजह से मच्छर और डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। अभी बरसात का समय है, मच्छरों का भारी प्रकोप है इसलिए नालियों की सफाई होना भी बहुत जरूरी है। लेकिन ग्राम पंचायत की लापरवाही के कारण नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
कांग्रेस के सेक्टर प्रमुख हेमंत गुर्जर ने कहा कि इस विषय में हमने जनपद पंचायत नीमच सीईओ को भी अवगत करा दिया लेकिन उन्होंने भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया। नीमच कलेक्टर से निवेदन है कि नालियों की सफाई अति शीघ्र करवाकर पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए।