BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 11:56 am
KHABAR : वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने 1 करोड़ से निर्मित होने वाली नगर परिषद भवन का किया भूमि पूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर | विकास पर्व के अवसर पर वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने 99 लाख 98 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली नगर परिषद नारायणगढ़ के नवीन भवन कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीणजन एवं  पत्रकार उपस्थित थे। 

भूमि पूजन के अवसर पर वित्त मंत्री श्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना चलाई हैं जिसमें पात्र महिलाओं को प्रतिमा 10 तारीख को ₹1000 दिए जाएंगे । महिलाओं को अभी तो लाडली बहनों को 1 हजार रूपये देने से शुरुआत हुई है आगे जाकर इसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक तक किया जाएगा। अब 21 साल की यूवती को भी लाडली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण कि एक नई शुरुआत हुई है। मध्यप्रदेश में सड़कों के क्षेत्र में क्रांति हुई है। जो कार्य हुए हैं। वह अकल्पनीय काम हुए हैं। एक समय था जब गलियों में कीचड़ हुआ करती थी। अब कहीं पर भी हमें कीचड़ देखने को नहीं मिलती। एक एक गली सीमेंट से सड़कें बनी हुई है। 24 घंटे बिजली मिल रही है। 10 घंटे किसानों को बिजली मिल रही है। बिजली पर 25 हजार करोड़ की सब्सिडी सरकार दे रही है। बिना ब्याज के ऋण सरकार दे रही है।

 किसान सम्मान निधि किसानों को मिल रही हैं। बीच में कोई भी बिचोलिया नहीं है। नदियों को जोड़ने का कार्य जो कि एक बहुत बड़ा कार्य था। यह सरकार ने किया है। जिससे हर क्षेत्र को पानी मिल रहा है। प्रधान मंत्री ने विश्व में भारत का डंका बजाया है। पूरे विश्व में भारत की अलग छवि है। 2024 तक प्रत्येक घर में नल एवं हर व्यक्ति को आवास मिलेगा। कोई भी व्यक्ति इन दोनों सेवाओं से वंचित नहीं रहेगा। सरकार ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज का प्रबंध किया है। इसके साथ ही गांधी सागर का पानी हर खेत तक पहुंचे। इसके लिए योजना बनाई गई है।

 साथ ही सरकार ने आम नागरिकों को ध्यान रखने के साथ गौमाता का भी ध्यान रखा है। गाय के लिए हर विकासखंड में दो-दो एंबुलेंस प्रदान की है। जिससे गौ माताओं का समय पर इलाज संभव हो सके। सीएम राइज स्कूल, मेडिकल कॉलेज जैसे कल्याणकारी कार्य करोड़ों की लागत बनाए गए। सड़कें व्यापार के लिए रीढ़ की हड्डी होती है। 8 लेन के माध्यम से 6 घंटे में दिल्ली, मुम्बई पहुंच सकते हैं।  एक एक गांव तक सड़कों का जाल बिछाया है। अगर वह जाल बिछाया है तो वह सरकार ने बिछाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE