BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 11:42 am
BIG NEWS : 23 साल की महिला और पति से विवाद, जब पहुंची मौसी के घर तो मिला तांत्रिक, फिर जैसे ही बंद कमरे में शुरू हुई पूजा तो सामने आया मौसा का ये घिनौना सच, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। पति से विवाद के बाद अपने मौसी के घर रह रही युवती को एक ढोंगी बाबा ने अपने झांसे में लेकर हैवानियत का शिकार बनाया। आरोपी बाबा ने युवती को भरोसा दिलाया कि उसके पास वो तंत्र शक्ति है, जिससे वह उसके पति को राजी कर लेगा। इसके बाद दोनों साथ रहने लगोगे। युवती बाबा की बातों में आ गई और पूजा-पाठ के लिए राजी हो गई। इसके बाद बाबा ने करीब एक घंटे की पूजा की। युवती से कपड़े उतारकर लेटने को कहा और उसके प्राइवेट पार्ट पर लौंग रख दी। शरीर पर इत्र छिड़का और बोला कि जिन्न खुश होगा तो तुम्हारा काम भी होगा। फिर युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए। जब युवती को पता चला कि ये तंत्र क्रिया और शारीरिक शोषण गढ़ा धन निकालने के लिए कर रहा है और इस पूरे मामले में उसका मौसा भी शामिल है तो उसने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

ढोंगी बाबा घर आकर करवाता था पूजा-पाठ 
तांत्रिक विद्या की आड़ में 23 वर्षीय विवाहिता का शारीरिक शोषण करने वाले ढोंगी बाबा आरोपी राजेश सुरियाल उम्र 45 साल निवासी बड़वाह जिला खरगोन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती के मौसा मजदूरी करते हैं और मौसी भी काम पर जाती है। युवती पति से विवाद के बाद मौसी और मौसाजी के साथ ही रह रही थी। ढोंगी बाबा का युवती के मौसा के यहां आना-जाना लगा रहता था। इस वजह से बाबा को युवती की परेशानी पता थी।

10 माह पुरानी घटना-
यह बात 10 माह पहले सितंबर 2022 की है। युवती घर पर अकेली थी। उसके मौसा-मौसी काम पर गए हुए थे। उनकी बेटी भी कोचिंग गई थी। तब ढोंगी बाबा ने परिचित युवती से घरेलू समस्याओं को अपनी तान्त्रिक विद्या से ठीक करने का झांसा दिया। पति से मिलवाने का भरोसा दिलाकर पूजा-पाठ के नाम पर युवती के कपड़े उतरवाए और पूरे शरीर पर इत्र छिड़का। प्राइवेट पार्ट पर लौंग रख तंत्र विद्या की।

युवती ने पुलिस को बताया कि हर 4-5 दिन में ढोंगी बाबा घर आकर मुझसे ऐसे ही पूजा-पाठ करवाने लगा। बाद में आरोपी तंत्र विद्या के दौरान जिन्न को खुश करने के लिए युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। आरोपी बाबा कहता था कि जिन्न खुश होगा तभी तुम्हारा काम होगा। बाबा ने युवती को यहां तक धमकाया कि ये बात किसी तीसरे को पता चली तो पति की मौत हो जाएगी। युवती जब पति से नहीं मिल सकी और ढोंगी बाबा की पोल खुली तो पीड़िता ने परदेशीपुरा थाना पुलिस को शिकायत की।

पुलिस के अनुसार एक दिन युवती का बाबा के तंत्र विद्या करने के पीछे की हकीकत पता चली। युवती ने बताया कि बाबा पूरा खेल गढ़ा धन ढूंढ़ने के लिए करता था। इसमें उसका मौसा भी शामिल था। दोनों लंबे समय से गढ़ा धन ढूंढ़ रहे थे। फिर बाबा ने मुझे शिकार बनाया। मुझ पर तंत्र विद्या करने का उद्देश्य गढ़ा धन ढूंढ़ना ही था। यह बात पता चलते ही वह वह सीधे पुलिस के पास पहुंची। पुलिस के पास जाने से पहले उसने अपनी मौसी को भी पूरी बात बताई। 

परदेशीपुरा टीआई पंकज द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता मौसा के घर पर रहती है। बाबा ने युवती से पूजा-पाठ के नाम पर पैसे भी वसूले हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर ढोंगी बाबा के खिलाफ 376, 376(1), 376(2)(द), 450, 506 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी राजेश सुरियाल को सुगनी देवी कॉलेज परिसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। हालांकि युवती ने अपने मौसा के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE