BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2023, 3:26 pm
BIG REPORT : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन कर लगाए प्रशासन मुर्दाबाद के नारे, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीमच इकाई द्वारा आज स्वामी विवेकानंद कॉलेज पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया। साथ ही प्राचार्य कक्ष का घेराव कर उग्र नारेबाजी की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने प्राचार्य के एल जाट के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कॉलेज प्रशासन मुर्दाबाद और प्राचार्य नींद से जागो, के नारे लगाए। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि कॉलेज परिसर में असामाजिक बाहरी तत्व प्रवेश कर रहे हैं। पिछले दिनों भी कॉलेज से बाहर के लोग एबीवीपी का पुतला लेकर परिसर में घूमते रहे और उनपर कोई कार्यवाही नहीं की गई। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला इसलिए दहन किया गया क्योंकि जोधपुर में विद्यार्थी परिषद के नेता पर दुष्कर्म का अनर्गल आरोप लगा है। और एनएसयूआई मध्यप्रदेश के जिलों में एबीवीपी का पुतला दहन कर प्रदर्शन कर रहा है। इस दौरान विद्यार्थी सड़क पर आ गए। रास्ता जाम कर लिया। पुलिस की समझाइश के बाद वे सड़क से उठने पर राजी हुए। आज किए गए प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता सम्मिलित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE