BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2023, 1:57 pm
KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन पर मनाई चंद्रशेखर आज़ाद और लोकमान्य तिलक की जयंती, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बा स्थित गांधी भवन पर रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन एवं राजेश नागोरी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्पर्जन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने लोकमान्य तिलक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 23 जुलाई 1856 को एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
भारत के स्वाधीनता संग्राम के विषय में इन्होंने स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे, का नारा दिया।
इन्होंने ब्रिटिश हुकूमत की नींव को हिला कर रख दिया। देश इन्हें एक महान राजनैतिक, कुशल शिक्षा शास्त्री और महान देशभक्त के रूप में सदैव याद करता रहेगा।
राजेश भंडारी ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के भावरा में हुआ था। अपनी क्रांतिकारी विचारधारा के कारण ये अंग्रेजी सरकार की नजरों में खटकने लगे थे। 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों का सामना करते हुए ये वीरगति को प्राप्त हुए।
देश के लिए जीना और देश के लिए मरना ही उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य था। हमें भी उनके जीवन आदर्शों पर चलना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद जमील मेव, अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर मेव, राजकुमार छीपा, रितेश सेठिया, रतनलाल सोलंकी , ठाकुर प्रताप सिंह, राहुल जैन, महेश सुथार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE