पिपलिया मंडी। सीएम शिवराज सिंह मल्हारगढ़ विधानसभा के पिपलिया मंडी नगर में कई सौगात देने आ रहे है। सीएम शिवराज का पिपलिया मंडी में रोड शो भी होगा। सीएम के आगमन से पूर्व कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाना था। जिसके तहत पुलिस ने कांग्रेसजनों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। है।
मल्हारगढ़ विधानसभा से कांग्रेस नेता श्यामलाल जोकचन्द्र, परशुराम सिसोदिया, प्रवीण मांगरिया, मदन चौहान सहित कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका थी कांग्रेसजन सीएम के दौरे के दौरान काले झंडे दिखा सकते है।