BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2023, 11:30 am
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर फोरलेन और बरखेड़ा पंथ ब्रिज, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब घेराबंदी कर रोकी बाइक और ली युवको की तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर      

Share On:-

मल्हारगढ़। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड नशा मुक्ति अभियान के दौरान कार्यवाही हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा निर्देश दिये थे जो गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर एवं सतनाम सिंह प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मल्हारगढ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना मल्हारगढ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के कुशल नेतृत्व में थाना मल्हारगढ पुलिस टीम को सफलता मिली है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16 अगस्त 2023 को थाना मल्हारगढ क्षेत्र अन्तर्गत खात्याखेडी रास्ते के पास बरखेडा पंथ ब्रिज मंदसौर नीमच हाईवे रोड से मुखबीर सुचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये उनि पुर्णिमा सिरोहीया मय टीम द्वारा संदिग्ध मोटर सायकल होण्डा ड्रीम युगा क्रमांक आरजे 35 एसडी 7222 को रोकते कन्हैयालाल पिता जुझारलाल निनामा उम्र 24 साल निवासी ग्राम पिपलिखेड़ी थाना भावगढ व मोटर सायकल के पिछे बैठे विष्णु पिता मुकेश सोनार्थी जाती चर्मकार उम्र 21 साल निवासी निवासी पिपलखेडी थाना भावगढ के कब्जे से दो प्लास्टिक के कट्टों मे भरा कुल 53 किलो ग्राम डोडाचुरा जप्त कर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बाद आरोपी के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 237123 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया गिरफ्तारशुदा आरोपी से उक्त डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार, उनि पुर्णिमा सिरोहीया, प्रआर 465 विजय परमार, आर 725 नितेश पाटीदार, आर 03 कुमार गौरव, आर 778 बद्रीलाल पाटीदार, आर 721 अर्जुन पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE