BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 12:10 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव धामनिया और काली अँधेरी रात, जब घर में अकेली थी सास-बहु तो मिला इन्हे मौका, फिर दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, जैसे ही खुली दीपिका की नींद तो माजरा देख उड़ गए होश, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर     

Share On:-

सरवानिया महाराज। बीती रात्रि में सरवानिया महाराज चौकी अंतर्गत गांव धामनिया में चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। एक घर से लगभग 7-8 लाख रूपए की चोरी हुई हैं। वहीं दूसरे घर पर भी चोरो ने अपने हाथ साफ किए हैं। पुलिस घटना की जाँच कर रही हैं।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरवानिया चौकी के अंतर्गत गांव धामनिया में बीती रात लगभग 2.30 बजे चोर सागरमल पिता छगनलाल नलवाया के पुराने मकान में छत के रास्ते नीचे उतरे। यह घर गांव के बीचोबीच स्थित हैं। उस समय घर में सिर्फ सास रेखा बाई और उनकी बहु दीपिका ही थी और दोनों गहरी नींद में थी। चोरी करने के बाद जैसे ही चोर निकलने लगे तो बहु दीपिका की नींद खुल गई और उसने चोर को पकड़ने का प्रयास भी किया। दीपिका ने चोर का शर्ट पकड़ लिया लेकिन चोर झटका देकर भागने में सफल हो गए। दीपिका ने बताया कि घर में दो चोरो ने घटना को अंजाम दिया हैं। 
परिजनों के अनुसार नकदी सहित सोना-चाँदी पर चोरो ने हाथ साफ़ किए हैं। जिसकी कीमत लगभग 7-8 लाख रूपए बताई जा रही हैं। परिजनों की सूचना पर सरवानिया चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया घटना स्थल पहुंचे और मामले की जाँच शुरू की।            

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE