BREAKING NEWS
KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 2:10 pm
BIG BREAKING : नीमच जिले का ग्राम जमुनिया खुर्द और कच्चा रास्ता, जब पत्थरों के नीचे दिखी महिला की लाश तो उड़े ग्रामीणों के होश, सूचना मिलते ही मौके के लिए दौड़ी थाना पुलिस, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। 60 वर्षीय महिला की गांव जमुनिया खुर्द में पत्थरों के नीचे दबी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। मृतक महिला का नाम मोहन बाई पति कन्हैयालाल निवासी चंपी गांव है। यह महिला एम एस प्लांट में काम करती थी। कल सुबह 10 बजे वह फैक्ट्री पर काम के लिए घर से टिफिन लेकर निकाली थी। तब से वह घर नहीं लौटी। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। 
इधर कमलेश पिता बगदी राम निवासी जमुनिया खुर्द ने बताया कि आज सुबह 10 बजे करीब जब मेरी पत्नी खेत पर जा रही थी तो उसने प्रभुलाल खारोल और बगदी राम के खेत के बीच में देखा कि एक महिला के पैर पत्थरों के नीचे नजर आ रहे हैं। उसने घबराकर हम लोगों को सूचना दी। सूचना पर गांव वाले मौके पर पहुंचे और पत्थर हटाकर देखा तो पाया कि एक महिला की लाश पत्थरों के नीचे दबी हुई है और उस पर कचरा डाल दिया गया है। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। तलाश करने पर पाया गया की लाश मोहन बाई की है। महिला की लाश को ट्रैक्टर द्वारा जिला अस्पताल लाया गया है। मोहन बाई के पोते से हुई चर्चा के अनुसार वह घनश्याम नाम के व्यक्ति के साथ बैठकर गई थी। उनके पोते ने यह भी बताया कि मोहन बाई ने गहने पहन रखे थे। नीमच सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE