BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 1:30 pm
BIG NEWS : जिले का महू-नीमच हाईवे और मुखबिर की सूचना, जैसे ही डिगाव के तस्कर ने लगाया बाइक में टॉप गैर तो फंटे पर मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, पुलिस की पूछताछ में कबूले ये दो नाम, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले की दलौदा थाना पुलिस ने एक बाइक सवार आरोपी के कब्जे से 38 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है। इस जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने डोडाचूरा देने और लेने वाले दोनों शख्स को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया है।

दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से डोडाचूरा लेकर किसी अन्य तस्कर को देने जाने वाला है। मौके पर नाकाबंदी की जाए तो आरोपी गिरफ्त में आ सकता है। इस पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के महू-नीमच हाईवे मोरखेड़ा फंटा फतेहगढ़ के पास नाकाबंदी करते हुए बाइक क्रमांक एमपी 14 एल 9089 को रोककर बाइक सवार शंकर लाल पिता चतुर्भुज बागरी (35) साल निवासी डिगाव को हिरासत में लिया। उसके कब्जे वाले बेग की तलाशी लेने पर बैग में 38 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध डोडाचूरा को गांव के ही रायसिंह पिता रणछोड़ लाल से लेकर आया था। उज्जैन जिले लखाईड़ा गांव के मनीष पिता पदम सिंह पारदी को देने जा रहा था। इसी दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामले में पुलिस ने डोडाचूरा देने वाले रायसिंह बागरी और इसकी डिलीवरी लेने वाले मनीष पारदी को भी सहआरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE