BREAKING NEWS
KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 8:10 pm
BIG NEWS : मृत जानवरो की हड्डियों की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी, लोडिंग टेंपो में हड्डियों के नीचे छुपा 338 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । जिले के जावदा थाना पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान एक लोडिंग टेंपो में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 17 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 338 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोडिंग टेंपो में मृत जानवरों की हड्डियों के नीचे अवैध डोडाचुरा छुपा अवैध तस्करी कर रहे थे।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि मंगलवार को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एएसपी रावतभाटा सुभाष चंद्र मिश्रा, डीएसपी रावतभाटा प्रभुलाल कुमावत के निर्देशन में थानाधिकारी जावदा कमल चंद मीणा, एएसआई गोविंद प्रसाद व पुलिस जाप्ता द्वारा थाने के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान एक लोडिंग टेंपो को पुलिस जाप्ता ने रुकवाया, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। लोडिंग टेंपो में मरे हुए जानवरों की हड्डियां भरी हुई थी। 
थानाधिकारी कमलचंद मीणा ने टेंपो में अवैध सामग्री होने की आशंका होने पर टेंपो की नियमानुसार तलाशी ली तो मृत जानवरों की हड्डियों की आड़ में लोडिंग टेंपो में अवैध डोडा चूरा छुपा रखा था। डोडाचुरा को उतरवाकर वजन किया तो 17 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 338 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। उक्त अवैध डोडा चूरा व लोडिंग टेंपो को जप्त कर आरोपी मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के क्यू टाइप थाना गांधीसागर निवासी 55 वर्षीय दयाराम पुत्र हजारीलाल हरिजन, थाना जावदा के कुवांखेड़ा निवासी 35 वर्षीय जीवन पुत्र मोहनलाल हरिजन व थाना जावदा के कुवांखेड़ा निवासी 30 वर्षीय बिजेश पुत्र रमेश हरिजन को गिरफ्तार किया गया है। थाना जावदा पर एनडीपीएस ऐक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसन्धान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE