BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2023, 1:50 pm
BIG NEWS : जिले के गांव सनवारा का प्राथमिक विद्यालय दोपहर का वक्त, पहले शिक्षकों ने की विद्यार्थियों की जल्दी छुट्टी फिर शुरू किया ये रंगीन कार्यक्रम, जैसे ही छात्र की माँ पहुंची स्कूल तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिए किस हाल में थे अध्यापक, पढ़े खबर       

Share On:-

शिवपुरी। जिले की कोलारस अनुविभाग के सनवारा गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की दारू-मुर्गा पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक सनवारा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने स्कूल की जल्दी छुट्टी कर दी थी जब परिजनों ने बच्चों से स्कूल से जल्दी आने का कारण पूछा तब बच्चों ने शिक्षकों की आयोजित होने वाली पार्टी के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद स्कूल में पढ़ने वाले किसी स्टूडेंट्स की मां अपने बच्चों को लेकर विद्यालय में पहुंची थी इस दौरान महिला ने अपने मोबाइल को चालू कर लिया था वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक शराब के नशे में है और अपने दो अन्य शिक्षकों के साथ दारु-मुर्गा पार्टी कर रहा है।
इस बीच शराब के नशे में धुत्त एक शिक्षक महिला की ओर बढ़ता भी वीडियो में दिखाई दे रहा है। शिक्षक शराब के नशे में इतना धुत्त है कि वह बोल भी नहीं पा रहा है। ग्रामीणों ने उक्त वीडियो भेज कर इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की थी जानकारी मिलने के बाद सोमवार को कोलारस बीआरसीसी एचइस शर्मा के द्वारा स्कूल को सील करवा दिया गया साथ ही मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की बात बीआरसीसी ने कही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE