पिपलियामंडी। नगर के मध्य शिवाजी चौराहे के पास दूध के टेंकर की चपेट में आई एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से मंदसौर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जिनका रो रो कर बुरा हाल था। वहीं अन्य लोगांे ने दूध वाहन चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपूर्द किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर यातायात व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए।
अबकों बता दे कि रक्षाबंधन के पर्व को लेकर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में माताएं-बहने पिपलिया मंडी में खरीदारी करने के लिए आए थे और नगर के मध्य भारी वाहनों का भी आवागान सुचारु रूप से जारी था। जब वॉईस ऑफ एमपी के संवादाता रवि पोरवाल ने इस लापरवाही से प्रशासन को अगवत करवाया तो उन्होंने दोपहर में बेरीकेट लगाकर भारी वाहनों का नगर में प्रवेश प्रतिबंध किया। बावजूद नगर के मध्य भारी वाहन से एक बड़ी दुर्घटना हो गई।