नीमच। कमलनाथ के नीमच आगमन को लेकर जिले के सभी नेताओ ने स्वागत मंच बनाए थे। कांग्रेस नेत्री मधु बंसल के द्वारा भी अपने समर्थकों के साथ पुराने यूको बैंक के पास कमलनाथ का स्वागत करने के लिए मंच सजाया गया था। जब कमलनथ मंच के समीप आए तो बंसल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अत्यधिक भीड़ होने के कारण अज्ञात बदमाश ने फायदा उठाकर बंसल के गले में से लगभग ढाई तोले की सोने की चेन पर झपट्टा मार लिया और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब मधु बंसल को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने आसपास देखा लेकिन तबतक बदमाश फरार हो गया था।
हालाँकि मधु बंसल इसके बाद कमलनाथ की आमसभा में गई और मंच तक भी पहुंची। मधु बंसल अब इसकी लिखित रिपोर्ट भी पुलिस में करवाएगी। लेकिन प्रश्न यह उठत्ता हैं कि प्रशासन की इतनी माकूल व्यवस्था होते हुए, जहां चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात है तो फिर इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई।