मनासा। थाना क्षेत्र मनासा के ग्राम देवरी खवासा में शुक्रवार को सुबह 11 बजे करीब अज्ञात कारणो के चलते 22 साल के युवक ने अपने ही घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया के उक्त युवक का मानसिक संतुलन ठीक नही था। जब घर पर कोई नही नही था तब विनोद पिता मोहनलाल गुर्जर घर के ऊपर वाले कमरे में जाकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मनासा पुलिस मोके पर पहुंची व शव को रस्सी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय चिकित्सालय भिजवाया। दोपहर 3 बजे करीब परिजन शव को मनासा शासकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टरो ने शव का पीएम किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।