नीमच। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का मूड जानने के लिए वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा नगर-नगर व गांव-गांव पहुंच रही है। इसी कड़ी में कल शुक्रवार 22 सितंबर को वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा मंदसौर जिले की मंदसौर और रतलाम जिले की जावरा व रतलाम विधानसभा क्षेत्र के मंदसौर, दलौदा, ढोढर, जावरा और रतलाम नगर पहुंचेगी। इन चारों ही नगरों में स्थानीय बस स्टैंड पर वॉईस ऑफ एमपी की टीम बीजेपी और कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ मतदाताओं का मूड भी जानेगी।
मंदसौर जिले के मंदसौर में सुबह 11 बजे, दलौदा में दोपहर 01 बजे, जावरा विधानसभा के ढोढर में दोपहर 03 बजे, जावरा जावरा में शाम 05 बजे व रतलाम में शाम 07 बजे वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा पहुंचेगी।