BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2023, 12:56 pm
BIG NEWS : टिकट वितरण के दौरान कांग्रेस पार्टी में हो 33 प्रतिशत महिला आरक्षण- मधु बंसल, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस नेत्री ने कही बड़ी बात, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं प्रदेश प्रतिनिधि मधु बंसल ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण देने की मांग की है| बंसल का कहना है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत देश की संसद एवं राज्यों की विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को संवैधानिक मंजूरी मिल चुकी है| परंतु मोदी सरकार की इच्छा शक्ति के अभाव में यह आरक्षण तत्काल लागू नहीं हो पा रहा है| मोदी सरकार के लिए महिला आरक्षण भी एक जुमले की तरह है जिसे उन्होंने 2026 एवं 2027 की जनगणना एवं परिसीमन तक तक टाल दिया है
यह जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मधु बंसल ने बताया कि देश और समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री रहते हुए स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की पंचायत में महिला आरक्षण की शुरुआत की थी। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को अग्रसर करने का काम कांग्रेस ने शुरुआत से ही किया है। 
बंसल ने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तब भी महिला आरक्षण बिल लाया गया था लेकिन उसे समय बहुमत के अभाव में यह बिल पास नहीं हो सका था। अब केंद्र में मोदी सरकार यह बिल लाई तो कांग्रेस ने इसका समर्थन किया है, इसके लिए वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अभिनंदन के हकदार हैं।
बंसल ने कहा कि सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल लाया जाना स्वागत योग्य है लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार केवल राजनीतिक लाभ के लिए यह बिल लाई है। अन्यथा यह बिल इसी वर्ष लागू किया जाना चाहिए था। परिसीमन का बहाना बनाकर भाजपा सरकार इस बिल को वर्ष 2026-2027 तक के लिए टाल देना चाहती है।
बंसल ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को पूर्ण इच्छा शक्ति के साथ लागू किया जाना चाहिए और इसमें परिसीमन का मोदी सरकार का तर्क कोई बड़ा का कारण नहीं होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सीटों की तुलना में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा सकता है और जब परिसीमन हो जाए तो उसके बाद फिर से 33 प्रतिशत के आधार पर कोटा आवंटित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि समाज में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कम कर रही है, इसके साथ ही देश में हजारों महिलाएं ऐसी है जो सेल्फ डिपेंड होकर समाज का मार्ग प्रशस्त कर रही है

कांग्रेस संगठन में आरक्षण की मांग लेकर प्रतिनिधिमंडल जाएगा-
मधु बंसल ने कहा कि कांग्रेस संगठन में भी 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा। सोनिया गांधी एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण में भी 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की मांग रखी जाएगी। जिससे पार्टी में भी नारी शक्ति को सक्रियता से कम करने का अवसर मिलेगा। बंसल ने कहा कि ऐसी महिलाएं जो राजनीति में व्यक्तिगत रूप से सक्रिय रहकर कम कर रही है और त्रिस्तरी पंचायत से लेकर निकायों तक के चुनाव में जीत का परचम लहरा चुकी है, ऐसी महिलाओं को आगामी विधानसभा चुनाव में मौका देना चाहिए|

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE