BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 12:04 pm
BIG NEWS : तैराकी मप्र खेलो युथ स्टेट प्रतियोगिता में नीमच का शानदार प्रदर्शन, एक गोल्ड सहित 6 मैडल नीमच के नाम, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। खेलों मप्र युथ 2023 अंडर 18 बॉयज एवं गर्ल्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भोपाल प्रकाश तरण ताल पर आज पहले दिन उज्जैन सम्भाग से खेलते हुए नीमच के स्टार प्लेयर सिद्धांत सिंह जादोंन ने 50 मी बैक स्ट्रोक में अपना धमाकेदार शुरुवात करते हुए गोल्ड मैडल पर किया कब्ज़ा। कनक श्री धारवाल ने 100 मी ब्रैस्ट स्ट्रोक मे सिल्वर मैडल, पृथ्वीराज सिंह हरोड़ ने 200 मी फ्री स्टाइल में कांस्य मैडल, वहीं आद्रिका कविश्वर 50 मी बटर फ़्लाय में कांस्य पदक, अस्मि कटारिया को 200 मी फ्री स्टाइल में कांस्य एवं वनिष्का चतुर्वेदी को 50 बैक स्ट्रोक में कास्य पदक पर जीत हासिल की। नीमच टीम से चयनित 5 बॉयज कोच आयुष गौड़ के साथ व 5 गर्ल्स कोच सुधा सोलंकी सानिध्य मे अपना दम दिखाने गये जिसमे आज 6 खिलाड़ियों आज पहले दिन जीते मैडल। वहीं आरव शर्मा ने 50 मी बटर फ्लाय में अपना बेस्ट टाइम दिया। 
तैराकी मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने बताया कि स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब नीमच नगर पालिका पूल के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। जिसका श्रेय नीमच नगर पालिका को जिसने खिलाड़ियों को पूल पर सभी सुविधाओ के साथ कोचेस आयुष गौड़, सुधा सोलंकी, रोहित अहीर, नीलेश घावरी व अभिषेक अहीर की सेवाये दे रखी है जिसका नतीजा अंडर 18 में खेलते हुए नीमच के 12-14 साल के बच्चों ने मैडल जीते। स्विम फ्लाय स्पोर्ट्स क्लब मोटिवेटर राकेश कोठारी, नितेश शर्मा व विशाल शर्मा ने बताया कि दो दिन अभी शेष है नीमच अपना बेस्ट देगा और नन्हे तैराको की टीम नीमच को गौरान्वित करेगी। जिला तैराकी संघ अध्यक्ष ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सम्भाग से गई टीम में केवल नीमच के खिलाड़ी मैडल ला रहे है यह संघ, क्लब, न पालिका व पेरेंट्स की सकारात्मक सोच का नतीजा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE