BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2023, 1:06 pm
KHABAR : जीरन की बेटी व स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल की छात्रा पलक मेघवाल का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन एनआईएफ द्वारा संचालित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश में नीमच जिले की जीरन तहसील की छात्रा पलक मेघवाल अपनी प्रतिभा को आज राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा दी है विज्ञान में बेहतरीन प्रतिभावान छात्रों को आकर्षित करने का प्रयास किया जाता है विज्ञान संबंधित रोजगार चुनने के लिए आवश्यक अवसरों के साथ उन्हें विज्ञान संबंधित रोजगार शोध कार्यों के लिए सरकार द्वारा वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती हैं पलक मेघवाल द्वारा जो प्रोजेक्ट तैयार किया गया है वह प्रोजेक्ट जिला स्तर पर चयन होने के बाद राज्य स्तर पर चयन किया गया उसके बाद आज राज्य के बाद राष्ट्रीय स्तर पर फलक मेघवाल का प्रोजेक्ट चयनित किया गया अगर यह छात्र राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होती है तो राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा और जापान में इस छात्र के प्रोजेक्ट को दिखाया जाएगा यह जीरन व नीमच ही नहीं बल्कि अगर वहां पर पलक मेघवाल चयनित होती हैं तो पूरे मध्य प्रदेश का नाम छात्रा रोशन करेगी।
स्वामी विवेकानंद एकेडेमी जीरन (नीमच ) की छात्रा पलक मेघवाल दिल्ली में हो रहे राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में मध्यप्रदेश की और से सहभागिता कर रही है भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा मंत्रालय के द्वारा स्कूली शिक्षा अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2021-2022 में स्कुल स्वामी विवेकानंद एकेडेमी जीरन  जिला नीमच उज्जैन संभाग से कक्षा 11 की छात्रा पलक मेघवाल का राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया है अब पलक अपनी वैज्ञानिक सोच को धरातल पर ला सकेगी।
इंस्पायर अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर पर जो की दिनांक 9 से 11 अक्टुम्बर 2023  को दिल्ली  में आयोजित हो रहा है जहाँ पुरे भारत से सभी राज्य के 300 के आसपास   मॉडल को प्रदर्शित किया जा रहा है  वहाँ मध्यप्रदेश की और से पलक मेघवाल अपने मॉडल को प्रदर्शित कर पलक मेघवाल स्वामी विवेकानंद एकेडेमी जीरन विद्यालय के साथ नीमच जिले तथा मध्यप्रदेश राज्य का नाम भी रोशन कर रही है छात्रा पलक मेघवाल ने घर की में आई एक समस्या को आधार बनाते हुए पंखा साफ़ करने के यंत्र की परिकल्पना की एवं इस अवार्ड को हासिल किया।
विद्यालय के संस्थापक छगनलाल पाटीदार तथा सह संस्थापक हरीश पाटीदार के  निर्देशन एवं प्राचार्य राहुल जैन के मार्गदर्शन में विद्यार्थी ने अपने मॉडल को तैयार किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE