BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2023, 5:35 pm
KHABAR : नीमच में राज्‍य स्‍तरीय 67वीं शालेय जुडो प्रतियोगता का शुभारंभ, नो संभागों के 330 प्रतियोगी हुए शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी ने प्रतियोगिता की विधित घोषणा करते हुए कहा, कि स्‍कूलों में जुडो जैसी कलाओं को प्राथमिकता दी जाना चाहिए, ताकि बच्‍चों में आत्‍म विश्‍वास और आत्‍म रक्षा के भाव उत्‍पन्‍न हो। बच्‍चे जब उच्‍च पदों पर जायेगें,तो यह जुडो उनके लिए काम आयेगा। एसपी तोलानी ने मुख्‍य अतिथि के रूप में सम्‍बोधित करते हुए कहा,कि हार-जीत कोई महत्‍व नही रखती है। हमारा आत्‍म विश्‍वास कभी भी कम नही होना चाहिए। आप जब वापस अपने घर जाओ तो आपको नीमच कैसा लगा यह जरूर बताये। सभी बच्‍चों ने जुडो के आत्‍मरक्षा से जुडे महत्‍वपूर्ण गुरू बताये।

कार्यक्रम के प्रारम्‍भ में ध्‍वज चढाया गया और मार्च पास्‍ट किया गया। जिसमें भोपाल, ग्‍वालियर, इन्‍दौर जबलपुर संभाग आदिवासी जनजाति विकास निगम, नमर्दापुरम संभाग, रीवा सागर, उज्‍जैन संभाग के खिलाडी विद्यार्थियो ने भाग लिया। प्रतियोगता का प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करते हुए जिला क्रीडा अधिकारी सावित्री मालवीय ने बताया, किराज्‍य स्‍तरीय शालेय जुडो प्रतियोगता 2023-24 में 14-17 वर्ष के विभिन्न संभागों से 330 प्रतिभागी हिस्‍सा ले रहे है।

जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा ने स्‍वागत उदबोधन देते हुए कहाकि यह हमारे लिये गर्व की बात है, कि राज्‍यस्‍तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हमारे यहां हो रहा है। उन्‍होने सभी प्रतिभागियों और कोच को शुभकामनाए दी। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता विक्रम पुरस्‍कार से सम्मानित अमर सिंह राजपूत ने की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्‍कृतिक कार्यक्रम की प्रस्‍तुति दी। कार्यक्रम का संचालन मंजुलाधीर ने किया। आभार प्रदर्शन मुकेश जैन ने माना। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE