BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2023, 5:40 pm
BIG REPORT : तैराकी प्रतियोगिता में नीमच के 11 प्लेयर ने किए 33 मैडल अपने नाम, स्कूल गेम्स में खिलाड़ियों ने किया ऐतिहासिक प्रदर्शन, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। 67वीं राज्य स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता ग्वालियर में आज अंतिम दिन तक नीमच स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के 11 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 8 गोल्ड सहित 33 मैडल जीत कर शानदार प्रदर्शन किया हैं। 
तैराकी मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने बताया कि कई मायनो में यह प्रतियोगिता कामयाब रही जैसे टीम भावना का एक वाकिया सराहनीय और प्रशंसनीय रहा तो त्याग, समर्पण, परस्पर सहयोग, स्नेह और मित्रता का जो वातावरण देखने को मिला वह भी अदभुत रहा। आज इस तरह की बाते खेलो तक ही सिमित रह गई। नगर पालिका कोच आयुष गौड़, नीलेश घावरी, सुधा सोलंकी, रोहित अहीर एवं अभिषेक अहीर द्वारा तैयार मैडल विजेता इस तरह रहे-
सिद्धांत सिंह जादोंन- 3 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रांज,
वनिष्का चतुर्वेदी- 2 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्रांज,
आद्रिका कविश्वर- 2 गोल्ड, 1 सिल्वर,
स्तुती अग्रवाल- 1 गोल्ड, 1 सिल्वर, 2 ब्रांज,
नाज़िया खान- 1 सिल्वर, 2 ब्रांज, 
सुनिधि वालूजकर- 2 सिल्वर, 1 ब्रांज,
पृथ्वीराज सिंह हरोड़- 1 सिल्वर 1 ब्रांज,
आरव शर्मा- 1 सिल्वर, 1 ब्रांज,
आयुष शर्मा- 1 सिल्वर, 1 ब्रांज,
अंजनी सिंह सेमुअल- 1 सिल्वर, 1 ब्रांज,
प्रथा हरोड़- 2 ब्रांज,
एवं कुलदीप पाटीदार ने अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया।
स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब मोटिवेटर राकेश कोठारी, नितेश शर्मा ने खिलाड़ियों को इस कामयाबी के जश्न को सिमित कर अगली प्रतियोगिता के लिए तैयार रहने की सलाह दी। अगली प्रतियोगिता सीबीएसई वेस्ट जोन चेम्पियनशिप भोपाल जो की 15 से 19 अक्टूबर में होना है।
जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी, पैफ़ी नीमच चेप्टर धीरेन्द्र गेहलोत, विशाल शर्मा ने सभी खिलाड़ियों की विशाल जीत पर प्रसंशा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE