मनासा। विधानसभा क्षेत्र 228 मनासा से भाजपा से विधायक अनिरुद्ध माधव मारू को टिकट दिया है, तब सें ही लगातार वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता विधायक मारू के विरोध में लामबंद होकर मारू पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्टी सें टिकट बदलने की माँग कर रहे है। वहीं इस विरोध को लेकर मनासा विधानसभा क्षेत्र के कुकडेश्वर में पिछले दिनो भाजपा नेता कैलाश चावला, विज्जु बना और राजेश लढा के नेतृत्व में एक कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया गया था। जिसमे सभी मारू पीडित भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी और कई भाजपा नेताओं ने तो मंच से ही विधायक मारू को डायरेक्ट चेलेंज भी कर दिया। वहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस विषय पर 28 नवम्बर को चालीस से भी अधिक वाहनो सें भोपाल जाकर वरिष्ठ नेताओं से मनासा विधानसभा क्षेत्र 228 से टिकट बदलने को की मांग भी की। लेकिन शायद मांग नहीं बनी जिसके बाद अब 30 नवंबर को सुबह प्रातः 10 बजे मनासा से कैलाश चावला, विज्जू बना और राजेश लढा तीनों प्रत्याशी अपना नामांकन फॉर्म भरने कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे।