नीमच। विधानसभा नीमच से कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर का तूफानी जनसम्पर्क लगातार जारी हैं। शहरीय और ग्रामीण क्षेत्रो में गुर्जर घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। इस दौरान गुर्जर को भी भरपूर जन आशीर्वाद भी मिल रहा हैं।
उमराव सिंह गुर्जर 30 अक्टूबर सोमवार को नीमच विधानसभा क्षेत्र के कई गाँवो में जनसम्पर्क करेंगे। गुर्जर कल गांव बिसलवास कलां से प्रातः 8.30 बजे अपना चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। यहां गुर्जर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद गुर्जर सुबह 9.30 बजे बिसलवास खुर्द पहुंचेगे, यहां से 10 बजे चेनपुरा, 10.30 बामनबर्डी, 11 बजे खेरमालिया, 11.30 बजे सेमाड़ा, 12 बजे गांव दारू पहुंचेगे। यहां चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद गांव में जनसम्पर्क करेंगे। इसके बाद गुर्जर 1.30 बजे दारुखेड़ा, 02 बजे भगवानपुरा, 02.30 बजे दुदरसी, 03 बजे अमावली महल, 04 बजे धनेरिया कलां, लेवड़ा 05.30 बजे, खड़ावदा 6.30 बजे जनसम्पर्क करेंगे। इस दौरान गुर्जर के साथ जिला और ब्लॉक सहित मंडलम और सेक्टर पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।